ताजा खबर
होली से पहले देश की आर्थिक सेहत में सुधार हुआ, महंगाई दर में गिरावट आई और औद्योगिक उत्पादन बढ़ा   ||    शेयर बाजार: आज इन शेयरों में दिख सकता है होली का रंग, इन पर रखें नजर   ||    कामरान अकमल ने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पीसीबी का प्रतिनिधित्व नहीं करने पर पाकिस्तान की कड़ी आलोचन...   ||    रिलायंस जियो हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन: ₹1 से कम में डेटा के साथ हर आईपीएल मैच देखें - यहां बताया गया है...   ||    शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे: क्या है यह गेम-चेंजिंग प्रोजेक्ट और क्यों महाराष्ट्र के किसान इसका विरोध कर रह...   ||    सोना तस्करी कांड: अभिनेत्री रान्या राव ने बताया कि कैसे उन्होंने यूट्यूब के जरिए सोना छिपाना और सुरक...   ||    दिल्ली: एक व्यक्ति ने ब्रिटेन की महिला को भारत बुलाया, होटल में उसके साथ बलात्कार किया; लिफ्ट में एक...   ||    नोएडा का जल संकट: झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोग पीने का पानी खरीदने को मजबूर, प्रशासन नहीं कर र...   ||    जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में संयुक्त अभियान में दो आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद जब्त   ||    पाकिस्तान ट्रेन हमला: जाफ़र एक्सप्रेस बचाव अभियान समाप्त, 33 आतंकवादी मारे गए और 30 नागरिक मारे गए   ||    नासा ने स्पेसएक्स क्रू-10 के प्रक्षेपण में देरी की, सुनीता विलियम्स की वापसी स्थगित की—जानिए क्यों   ||    नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को बड़ा झटका, आईएमएफ ने विदेशी निवेश परियोजनाओं पर कर छूट के अनुरोध क...   ||    क्या चीन का नया AI सहायक 'मानुस' चैटबॉट्स से अधिक उन्नत है? विस्तार से जानें   ||    पाकिस्तान के कथित मित्र बांग्लादेशी सेना के जनरल पर सेना के भीतर तख्तापलट की साजिश रचने के आरोप में ...   ||    बांग्लादेश की अदालत ने शेख हसीना के परिवार के खिलाफ कार्रवाई की, संपत्ति और बैंक खाते जब्त किए; उसकी...   ||    आज का इतिहास: महान क्रांतिकारी उधम सिंह ने लिया था जलियांवाला बाग का बदला, 13 मार्च की अन्य महत्वपूर...   ||    फैक्ट चेक: खुद को पाकिस्तानी बताने और भारत को गाली देने वाले इस शख्स का वीडियो अभी का नहीं, 2021 का ...   ||    होलिका दहन पर खुलेगी इन 5 राशियों की किस्मत, करियर और धन में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी!   ||    हॉस्टल के खाने में ब्लेड और कीड़े... हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी में छात्रों ने शुरू किया विरो...   ||    Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान में ट्रेन में बंधक बनाए गए अबतक 155 यात्रियों को बचाया गया, 27 आतंक...   ||    +++ 

केजरीवाल ने की रेवड़ी पर चर्चा अभियान की शुरुआत, कहा, दिल्ली में 65 हजार मीटिंग करेंगे, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, November 22, 2024

मुंबई, 22 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी (AAP ) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने AAP के 'रेवड़ी पर चर्चा' अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव सिर पर हैं। हम आज से 'रेवड़ी पर चर्चा' अभियान की शुरू करने जा रहे हैं। पूरी दिल्ली में 65 हजार मीटिंग की जाएंगी। हमारी सरकार की 6 मुफ्त की 'रेवड़ियों' वाला पर्चा बांटेंगे। उन्होंने कहा, 'हमने दिल्ली में बहुत काम किया है। हमने दिल्ली के लोगों को 6 मुफ्त सुविधाएं 'रेवाड़ियां' दी हैं। हम दिल्ली के लोगों से पूछना चाहते हैं कि उन्हें ये 'रेवाड़ियां' चाहिए या नहीं चाहिए। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था, जिसमें आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं।

केजरीवाल ने कहा, AAP कार्यकर्ता वोटर्स से पूछेंगे कि पिछले 10 सालों में भाजपा ने दिल्ली के लिए क्या किया है, क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी आधा राज्य है, यहां केंद्र सरकार के पास उतनी ही शक्तियां हैं, जितनी हमारे पास हैं। भाजपा 20 राज्यों में सत्ता में है। एक भी राज्य में वे ये मुफ्त 'रेवड़ियां' नहीं देती है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि उनका इरादा ये नहीं है। केवल AAP ही जानती है कि ये सुविधाएं कैसे दी जाती हैं। भाजपा ने केवल दिल्ली सरकार के कामों को रोका है। पीएम मोदी कई बार बोल चुके हैं कि केजरीवाल मुफ्त की 'रेवड़ी' दे रहा है, ये बंद होनी चाहिए। हम कहते हैं कि हां हम ये मुफ्त की 'रेवड़ी' दे रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और हरदीप पुरी ने पिछले चुनाव में पूर्वांचली समुदाय से झूठे वादे किए। उन्होंने अनऑथराइज्ड कॉलोनियों के लिए रजिस्ट्रेशन का वादा किया था। लेकिन पांच साल में एक भी रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं किया। इसके उलट हमने पूर्वांचल के निवासियों के जीवन को सम्मान दिया है। 21 नवंबर को AAP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इनमें से छह नेता ऐसे हैं, जो BJP या कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए हैं। ब्रह्म सिंह तंवर, बीबी त्यागी और अनिल झा ने हाल ही में BJP छोड़ी थी। वहीं जुबैर चौधरी, वीर सिंह धींगान और सुमेश शौकीन कांग्रेस से आप में आए।

मुरादाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. moradabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.