ताजा खबर
जेलेंस्की पर एक बार फिर बुरी तरह भड़के ट्रंप, रूस का नाम लेकर लगा दिया बड़ा आरोप   ||    चीन अपने अंतरिक्ष स्टेशन पर करने वाला है बड़ा प्रयोग, Space Station में भेजेगा 3 नए Astronauts   ||    'पाकिस्तान का गला काटे भारत, असीम मुनीर को आतंकी घोषित करे अमेरिका' पहलगाम हमले पर पेंटागन के पूर्व ...   ||    'हमारा दिल टूट गया है', पहलगाम आतंकी हमले पर बोले ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक   ||    इस्तांबुल में आया 6.2 तीव्रता का भूकंप, डरकर भागते दिखे लोग   ||    भारत के सख्त फैसलों पर पाकिस्तान की गीदड़भभकी, इशाक डार बोले-हर कदम का देंगे जवाब   ||    24 अप्रैल का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएँ और उनके प्रभाव   ||    Fact Check: क्या हाल ही में पश्चिम बंगाल पुलिस को भीड़ ने दौड़ाया? जानिए वीडियो की सच्चाई   ||    Kailash Mansarovar Yatra: केवल हिंदू ही नहीं इन 3 धर्मों के लोग भी करते हैं कैलाश मानसरोवर यात्रा, अ...   ||    4 से 7 आतंकी, 27 जख्म, 10 सवाल…पहलगाम आतंकी हमले का कौन देगा जवाब?   ||    ‘अगर कश्मीर जितना पैसा बिहार में लगाते…’, पहलगाम हमले पर क्या बोले रिटायर्ड जनरल?   ||    Pahalgam Terrorist Attack: 27 लोगों को किस गुनाह की मिली सजा? कश्मीर समेत देशभर में गुस्सा   ||    पहलगाम हमले के बाद अमरनाथ यात्रा पर बड़ा अपडेट, किए जाएंगे बड़े बदलाव   ||    पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानियों को वीजा छूट बंद, जानें क्या है सार्क वीजा योजना?   ||    ‘खून खौल रहा, दिल जल रहा, पाकिस्तान को खत्म करो’; दिशा पाटनी की बहन का पहलगाम आतंकी हमले पर फूटा गुस...   ||    SRH vs MI: मुंबई से मिली हार के बाद छलका पैट कमिंस का दर्द, बताया कहां हुई मैच में असली चूक   ||    भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस से मांगी सुरक्षा   ||    IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने ‘चौके’ के साथ लगाई जबरदस्त छलांग, बदल दिया पॉइंट्स टेबल का पूरा समीकरण   ||    Interest Rate Revised: किस प्राइवेट बैंक में सेविंग अकाउंट पर मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज?   ||    Stock Market Update: गिरावट के साथ खुला बाजार, लाल निशान पर सेंसेक्स-निफ्टी   ||    +++ 

वक्फ कानून पर बंगाल में हिंसा, धुलियान से 500 लोगों ने किया पलायन, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, April 13, 2025

मुंबई, 13 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। वक्फ कानून के विरोध में शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, नॉर्थ 24 परगना, हुगली और मालदा जिलों में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए। गाड़ियां जलाईं, दुकानों-घरों में तोड़फोड़ कर लूट भी की गई। अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। 15 पुलिसकर्मी घायल हैं। 150 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पश्चिम बंगाल में 10 अप्रैल से हिंसा जारी है। केंद्र सरकार ने हिंसाग्रस्त इलाकों में 1600 जवान तैनात किए हैं। इनमें 300 BSF जवान हैं। कुल 21 कंपनियां तैनात की गई हैं। हिंसाग्रस्त इलाकों में इंटरनेट बैन है। BNS की धारा 163 भी लागू है। इधर, मुर्शिदाबाद के धुलियान से करीब 500 लोग पलायन कर गए हैं। इन सभी ने नदी पार मालदा के वैष्णवनगर में एक स्कूल में शरण ली है। इन लोगों का आरोप है कि उनके घरों में तोड़फोड़-आगजनी की गई। पीने के पानी में जहर मिला दिया गया है। ये किसी तरह बीएसएफ की मदद से वहां से बचकर आए हैं। वहीं, नए वक्फ कानून को लेकर दिल्ली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद की कार्यकारी समिति ने एक बैठक की। वहीं AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने आज कहा- वक्फ कानून असंवैधानिक है। BJP वक्फ बोर्ड पर कब्जा करना चाहती है। वक्फ कानून से किसी की भलाई नहीं होगी।

तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) के अध्यक्ष और अभिनेता विजय ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।
बंगाल, तमिलनाडु, केरल के बाद कर्नाटक के मंत्री बी जेड जमीर अहमद खान ने कहा कि कर्नाटक सरकार ने राज्य में इस कानून को लागू नहीं करने का फैसला किया है। कांग्रेस नेता ओकराम इबोबी सिंह ने कहा है कि पार्टी की मणिपुर इकाई विवादास्पद वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेगी। वहीं, पश्चिम बंगाल में नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें केंद्रीय बल की तैनाती और हिंसा की जांच NIA से कराने की मांग की थी। हाईकोर्ट ने हिंसाग्रस्त इलाकों में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती के आदेश दिए। जस्टिस सौमेन सेन की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा, हम उन रिपोर्ट्स पर आंखें मूंद नहीं सकते जो सामने आई हैं। इनमें राज्य के कुछ जिलों में बर्बरता दिखाई देती है। मुर्शिदाबाद के अलावा जहां भी हिंसा नजर आती है, वहां केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती की जाए। कोलकाता हाईकोर्ट ने शनिवार को मुर्शिदाबाद में तुरंत केंद्रीय बल तैनात करने का आदेश दिया है। इस दौरान कोर्ट ने कहा- 'हम आंखें बंद नहीं कर सकते। संवैधानिक अदालतें मूकदर्शक नहीं बन सकतीं। जब लोगों की सुरक्षा खतरे में हो तो तकनीकी बचाव में उलझे नहीं रह सकते। ऐसा लगता है कि समय पर उचित कदम नहीं उठाए गए। प्रत्येक नागरिक को जीवन का अधिकार है। यह सुनिश्चित करना राज्य की जिम्मेदारी है कि प्रत्येक नागरिक का जीवन और संपत्ति सुरक्षित रहे।'

केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने मुर्शिदाबाद हिंसा पर पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। उन्होंने जल्द से जल्द सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त कदम उठाने को कहा। ADG (लॉ एंड ऑर्डर) जावेद शमीम ने कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया, आज (शनिवार) की घटना का ब्योरा अभी उपलब्ध नहीं है। पुलिस की ओर से गोली नहीं चली है, BSF की ओर से हो सकता है। ये शुरुआती जानकारी है। घायल खतरे से बाहर है। साथ ही, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा, वक्फ कानून राज्य में लागू नहीं किया जाएगा। कानून केंद्र ने बनाया है, इसलिए जो जवाब आप चाहते हैं, वह केंद्र से मांगा जाना चाहिए। मेरी अपील है कि शांत रहें। सबकी जान कीमती है, राजनीति के लिए दंगे न भड़काएं। मुर्शिदाबाद, मालदा, दक्षिण 24 परगना और हुगली जिलों में 11 अप्रैल को हिंसा हुई थी। प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में आग लगा दी थी और पुलिस पर पथराव किया था। सुइटी थाना क्षेत्र के साजूर क्रॉसिंग में पुलिस पर क्रूड बम भी फेंके गए थे। इस दौरान 10 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। हालात काबू करने के लिए पुलिस ने चार राउंड फायरिंग की थी। गोलीबारी में दो लोग घायल हुए थे। दोनों का इलाज जारी है। बीजेपी सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेटर लिखकर राज्य के सीमावर्ती जिलों में सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम (AFSPA) लागू करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन इलाकों में हिंदुओं पर बार-बार सांप्रदायिक हमले हो रहे हैं।

मुरादाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. moradabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.